रायबरेली-भैंस चोरी के मामले में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल व पिकअप बरामद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- डीह थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन काफी समय से भैंस चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी से संबंधित नगदी, एक मोबाइल फोन तथा एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है।
डीह थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अभियुक्त किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा उससे अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि जनपद में चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

rexpress 