रायबरेली एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न, 40 में से 20 शिकायतों का हुआ समाधान

रायबरेली एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न, 40 में से 20 शिकायतों का हुआ समाधान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- कोतवाली में शनिवार सुबह से समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 40 से ज्यादा लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां पर 31 समस्याएं राजस्व विभाग की थी, वही 9 समस्याएं पुलिस  विभाग से संबंधित थी। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम तथा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में कुल 20 समस्याओं का समाधान कराया गया। और शेष 20 समस्याओं के समाधान के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिनकी एक सप्ताह में कार्यवाही करनी है। वही समाधान दिवस में पहुंची इचौली गांव की रहने वाली ममता पत्नी रमाशंकर का कहना था कि उनकी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा लगातार कब्जा कर लिया गया है। वह करीब 6 माह से परेशान हैं, फिर भी वह लगातार तहसील दिवस व थाना दिवस में आकर न्याय की गुहार लगाती है। परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जल्द ही वह मुख्यमंत्री जनसुनवाई में पहुंचेंगी, जहां न्याय पाने के लिए गुहार लगाएंगी।