रायबरेली के शहर कोतवाली में व्यापारी नेता पर दर्ज हुई FIR,जाने कौन?
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: व्यापारी नेता जे.सी. चौहान पर FIR, महिला दरोगा से अभद्रता का आरोप
रायबरेली में व्यापारी नेता जे.सी. चौहान के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार महिला थाना में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले के दौरान पहुंचे जे.सी. चौहान पर महिला दरोगा से अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
आरोप है कि महिला थाना परिसर के अंदर महिला उपनिरीक्षक हंसा भदौरिया के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया तथा उन्हें धमकी भी दी गई। इस संबंध में महिला दरोगा हंसा भदौरिया की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर व्यापारिक और स्थानीय हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 