सरकार ने नहीं सुनी तो मजदूर ने पहाड़ काटकर बना डाली 325 मीटर सड़क, सराहना की बजाय प्रशासन ने भेजी नोटिस

बागेश्वर. उत्तराखंड के बागेश्वर में एक मजदूर ने पहाड़ को काटकर सड़क बना दी। मजदूर ने रोजाना 1 साल तक पहाड़ काटकर वाहनों के लिए 325 मीटर सड़क बनाई है। सड़क के अस्तित्व में आने के बाद प्रशासन जागा है। प्रशासन ने सराहना और पुरस्कार की बजाय मजदूर को नोटिस थमा दिया है। प्रशासन ने मजदूर को वन अधिनियम के तहत 20 पेड़ों को काटने का नोटिस भेजा है। मजदूर प्रकाश नाथ गरुड़ ब्लाक की ग्रामसभा ग्वाड पजेना के निवासी है।बागेश्वर जिला अन्तर्गत आने वाले गरुड़ ब्लाक के ग्राम सभा ग्वाड पजेना निवासी प्रकाश नाथ गोस्वामी ने अकेले अपने दम पर प्रतिदिन पांच घंटा श्रम दान करके पहाड़ को काट काट कर पनेल तोक तक 325 मीटर सड़क 01 साल में हल्के मोटर वाहनो के लिए खोद डाली है। सड़क के अस्तित्व में आने के बाद प्रशासन जागा। प्रशासन ने मजदूर प्रकाश नाथ गोस्वामी की सराहना और पुरस्कार की बजाय वन अधिनियम के तहत 20 पेड़ों को काटने के नोटिस और सड़क बनाने हेतु अनुमति पत्र मांग कर परेशान करने का काम कर रहा है।



