Raibareli-रामनवमी को यादगार बनाने के लिए माता मेडुली मंदिर पर अखंड पाठ का आयोजन हुआ।

Raibareli-रामनवमी को यादगार बनाने के लिए माता मेडुली मंदिर पर अखंड पाठ का आयोजन हुआ।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय


सलोन-इस वर्ष रामनवमी को यादगार बनाने के लिए शासन के आदेश पर नामित स्थल माता मेडुली मन्दिर पर नगर पंचायत सलोन के तत्वाधान में रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। जिस में अखंड पाठ के साथ-साथ कन्या भोज भी कराया गया। राम नवमी के अवसर पर प्रशासन द्वारा नामित माता मेडुली मंदिर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें 24 घंटे अखंड पाठ का कार्यक्रम हुआ  कार्यक्रम के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों कन्याओं को भोजन कराया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।