ये हैं बीजेपी की सुंदर महिला विधायक, लिस्ट में दो राजकुमारियां भी

भारतीय जनता पार्टी की ये महिला विधायक अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। आइए देखें लिस्ट।
1- अदिति सिंह (Aditi Singh)
बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी का एक जाना माना चेहरा हैं और यूपी की राजनीति में एक्टिव हैं। वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक हैं। पहले अदिति कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। अदिति बीजेपी की खूबसूरत राजनेता और विधायकों में से एक हैं।
2- दीया कुमारी (Diya Kumari)
MLA दीया कुमारी जयपुर के राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2013 में भाजपा ज्वाइन की थी। राजकुमारी दीया वर्तमान में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। दीया का नाम भारत की सबसे खूबसूरत राजनेताओं में शामिल है।
3- अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka)
भारतीय जनता पार्टी की राजनेता अंगूरलता डेका भी अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका नाम देश की सबसे खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन में शामिल है। डेका असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रह चुकी हैं। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।
4- रीना कश्यप (Reena Kashyap)
रीना कश्यप हिमाचल प्रदेश से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव में पच्छाद (एससी) सीट से जीत हासिल की थी। बीजेपी की खूबसूरत महिला विधायकों में रीना का नाम भी शामिल है।
5- सिद्धि कुमारी (Sidhi Kumari)
बीजेपी की सबसे खूबसूरत महिला विधायकों की लिस्ट में अगला नंबर है सिद्धि कुमारी का, जो बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। सिद्धि राजस्थान के एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।



