रायबरेली-महराजगंज में मामूली विवाद में दबंगों का तांडव, एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-महराजगंज थाना क्षेत्र के थुलवासा गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव में किराना दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पूरी घटना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
मामले में किराना व्यापारी की शिकायत पर महराजगंज पुलिस ने पांच नामजद समेत 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 