रायबरेली-शिक्षामित्र पर छात्र को पीटने का आरोप, शिकायत करने पहुंचे पिता से भी मारपीट का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया राजे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्र की पिटाई के बाद जब उसका पिता मामले की शिकायत करने थाने जा रहा था, तभी उसके साथ भी मारपीट की गई।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के साथ शिक्षामित्र ने मारपीट की। घटना के बाद छात्र ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्र के पिता जब घटना की शिकायत करने के लिए थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षामित्र उसी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

rexpress 