रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न*

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


पोषण सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सैम-मैम बच्चों के नियमित चिन्हांकन एवं निगरानी पर जोर

रायबरेली-डीएम सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित पोषण संबंधी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
         बैठक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, निर्माणाधीन परियोजना कार्यालयों की प्रगति, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण वाटिका, सैम एवं मैम बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।     
           जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों का समय से चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा में अवगत कराया गया कि सैम के उपचारित 16 बच्चों में से 13 बच्चे गम्भीर कुपोषण श्रेणी से बाहर आये है।
         उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं परियोजना कार्यालयों के निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा जहां कहीं भी कार्य की प्रगति धीमी हो, वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पोषण वाटिकाओं को और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। 
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।