Raibareli-बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

Raibareli-बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई

रायबरेली- कम्पोजिट विद्यालय रोझइया भीखमशाह में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में  प्रभारी प्रधानाचार्या दीपक कुमार  ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी इस ब्रह्मांड का एकमात्र ग्रह है, जहां जीवन संभव है। सभी ग्रहों में से केवल पृथ्वी पर ही पानी उपलब्ध है। पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों ने हमें पर्यावरण की रक्षा जीवन को बचाने और दुनिया को बचाने के लिए जल संरक्षण करना सिखाया। हम सब के छोटे-छोटे छोटे प्रयास जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं। मौके पर धीरेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह और दुर्गेश नंदिनी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।