रायबरेली-विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया बनाया अश्लील वीडियो

रायबरेली-विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया बनाया अश्लील वीडियो

-:विज्ञापन:-



        रिपोर्ट-सागर तिवारी

- वायरल करने की धमकी देकर करता है युवक ब्लैकमेल , की मारपीट 

ऊंचाहार-रायबरेली -पति शहर ने रोजी रोटी के लिए नौकरी कर रहा था , इधर एक युवक ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया । जिससे महिला से उसके पति ने संबंध तोड़ लिया । अब युवक महिला को ब्लैकमेल करके उसे तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा है । पुलिस महिला की फरियाद नहीं सुन रही है ।
   मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव कंदरावा का है । गांव की एक युवती का पति शहर में रोजी रोटी के लिए नौकरी करता था । इस बीच ऊंचाहार के छोटे मियां का पुरवा निवासी एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला का कहना है कि युवक ने उसके साथ शादी का वादा करके चार साल तक संबंध बनाए और इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया । इस संबंध की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने संबंध तोड़ते हुए महिला को अपने घर से भगा दिया । युवती जब अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया । युवक ने उससे कहा कि यदि कोई कार्रवाई की तो तुम्हारे अश्लील वीडियो सोसल मीडिया में वायरल कर दूंगा । उसके बाद बीते महीने युवती ने कोतवाली में तहरीर दी । इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । युवती का कहना है कि वह ऊंचाहार के एक निजी दुकान में काम करती है । रविवार को दुकान से वह अपने घर जा रही थी तो युवक ने रास्ते में घेरकर उसका मोबाइल फोन तोड़ डाला और उसके साथ मारपीट की । उसने धमकी दी कि यदि कोतवाली से शिकायत वापस नहीं ली तो बहुत बुरा अंजाम होगा । पीड़िता का कहना है कि पुलिस इसकी मदद नहीं कर रही है , जिससे उसकी जान का खतरा बना हुआ है । उधर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है । सही तथ्य सामने आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी ।