निकाय चुनाव से सपा ने बदले जिला अध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष, BJP के बाद अब सपा ने भी जारी की लिस्ट

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कवायद शुरु कर दी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने रविवार को जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की. समाजवादी पार्टी के लिए निकाय चुनावों में फतह हांसिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगी. क्योंकि उसकी सीधी टक्कर बीजेपी से है. समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर बीजेपी के विजयी अभियान को रोकना चाहती है.
इन जिलों-नगरों के बदले गए अध्यक्ष
- आजाद सिंह जाटव आगरा सपा जिलाध्यक्ष बनाए गए
- मधुसूदन कुशवाहा बांदा जिलाध्यक्ष,दीपराज गुर्जर जालौन
- मुनींद्र शुक्ला कानपुर ग्रामीण के सपा जिलाध्यक्ष बने
- फजल महमूद कानपुर नगर के सपा जिलाध्यक्ष बने
- अवधनाथ पाल जौनपुर,गोपाल यादव गाजीपुर जिलाध्यक्ष
- अब्दुल कलाम संतकबीरनगर,विद्या सागर महाराजगंज
- जंग बहादुर अम्बेडकरनगर,शोभालाल महोबा जिलाध्यक्ष
- नेपाल सिंह ललितपुर, अनिल सिंह बिजनौर जिलाध्यक्ष
- परवेज जुबेरी एटा जिलाध्यक्ष,भूपेंद्र प्रजापति जिला महासचिव
- राजमंगल बलिया, मस्तराम अमरोहा के जिला अध्यक्ष
- चंद्रपाल सैनी अमरोहा के सपा जिला महासचिव बने
- महेंद्र नाथ बस्ती जिलाध्यक्ष, दूधनाथ मऊ जिलाध्यक्ष
- शुकरुल्लाह अंसारी कुशीनगर जिलाध्यक्ष बनाए गए
- अनिल यादव इलाहाबाद गंगापार जिलाध्यक्ष बनाए गए
- अरुण कुमार कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष बनाए गए
- पप्पू लाल निषाद इलाहाबाद जमुनापार जिलाध्यक्ष
- विक्रम सिंह कासगंज,सुधीर भाटी गौतमबुद्धनगर
- राजेश यादव उन्नाव के सपा जिलाध्यक्ष बनाए गए



