Raibareli-करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी

Raibareli-करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी
Raibareli-करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


 बछरावां- रायबरेली - शुक्रवार को दोपहर थाना क्षेत्र बछरावां के ग्राम महरौरा में किशोरी आरती पुत्री राज बहादुर उम्र लगभग 14 वर्ष घर में लगे हैंड पंप में पानी लेने के लिए जा रही थी। हैंड पंप में हाथ लगाते किशोरी झुलस कर गिर गई। परिजनों के द्वारा किशोरी को बछरावां सीएचसी लाया गया। जहां किशोरी का इलाज किया जा रहा है। 
परिजनों ने बताया घर में लगे हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा हुआ है। जिसके चलते करंट उतर आया इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। अचानक करंट लगने के बाद जानकारी हुई है।