रायबरेली - ग्रामीण मिनी इंडोर स्टेडियम में गंदगी का अंबार, खिलाड़ियों में आक्रोश

रायबरेली - ग्रामीण मिनी इंडोर स्टेडियम में गंदगी का अंबार, खिलाड़ियों में आक्रोश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

मैदान के अंदर से निकल रहे नाले के पानी का निकलने का नहीं है कोई उपयुक्त स्थान

बछरावां, रायबरेली- कस्बे में स्थित रफी अहमद किदवई पार्क ग्रामीण मिनी इंडोर स्टेडियम में वर्तमान समय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसको लेकर मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों व मैदान के किनारे स्थित पटरी दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि उक्त मैदान के अंदर से एक नाला निकलता है, जिसका पानी निकलने का कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। जिसके कारण उस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मैदान के अंदर भर रहा है और नाले में जमीन गंदगी एवं कूड़े करकट से उठ रही बदबू से आसपास संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वही मैदान में नाले का गंदा पानी भरने की वजह से मैदान में खेलने वाले कई दर्जन खिलाड़ियों एवं मैदान के किनारे मौजूद पटरी दुकानदारों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जिम्मेदारों के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि आज यह कोई नई समस्या नहीं है, इससे पूर्व भी इसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो चुकी हैं, संबंधित जिम्मेदार हर बार इस गंभीर समस्या को दरकिनार कर देते हैं, जिसके कारण खेलने का मैदान गंदगी युक्त हो जाता है। इस संबंध में जब पीआरडी की बीओ शिखा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त समस्या की जानकारी प्राप्त हुई है, नगर पंचायत को सूचित किया गया है, जल्द ही उक्त नाले की साफ सफाई करा कर खिलाड़ियों की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसका निराकरण नगर पंचायत के द्वारा सफाई कराकर कर दिया गया था। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि संबंधित जिम्मेदारों की वजह से खिलाडियों को उत्पन्न हो रही यह समस्या जिससे नाले का पानी व गंदगी मैदान में दाखिल हो रही है और नाले के पानी के निकलने का कोई उपयुक्त स्थान नहीं है, उसका निराकरण कब तक होता हुआ नजर आएगा।