रायबरेली-मिशन शक्ति 5.0 में बाल विवाह को न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बाल विवाह को न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों के विषय में जानकारी दे गई। साथ ही उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने तथा 1090, 181, 1098, 112, 102, 108, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी प्रदान की गई। उनको बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए सक्षम बनाना है, ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता की जागरूकता हेतु सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एच०ई०डब्लू० से जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह एवं जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, विकास पटेल और महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

rexpress 