रायबरेली-कार का पहिया पंचर होने से अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी अल्टो, मां-बेटा घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के चुरुवा पश्चिम बायपास मार्ग पर मेड़ई खेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम एक ऑल्टो कार का पहिया अचानक पंचर हो जाने से कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार मां और बेटा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां पहुंचाया। घायलों की पहचान बिटोली सिंह उम्र 60 वर्ष पत्नी शिव बालक सिंह, निवासी मथुरपुर, थाना सरेनी तथा उनके पुत्र राहुल पुत्र शिव बालक सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। कार चालक लवलेश सिंह पुत्र राघवेंद्र, निवासी फिरोजपुर रामपुर, थाना सरेनी भी मौजूद थे।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला बिटोली सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायल का उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कार का पहिया पंचर होने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rexpress 