Raibareli-जगतपुर में आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष बने भानु प्रताप सिंह

Raibareli-जगतपुर में आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष बने भानु प्रताप सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

निर्वाचन में महामंत्री बने विनोद पाल, कार्यकारी अध्यक्ष बने बृजेश प्रजापति


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जगतपुर में कराया चुनाव, आशुतोष मौर्य बने सरंक्षक 

रायबरेली-शिक्षकों के हित में कार्य करने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जगतपुर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जगतपुर ब्लॉक में कार्यकारिणी के हुए चुनाव में भानु प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। संरक्षक आशुतोष मौर्य को घोषित किया गया। वहीं, महामंत्री विनोद पाल, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश प्रजापति को चुना गया। जगतपुर ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव जिला कोषाध्यक्ष राजेश मौर्य, डलमऊ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, संदीप सिंह निर्वाचन अधिकारी और जिला मंत्री वेद प्रकाश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। 
जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपुर ब्लॉक कार्यकारिणी में दिनेश पाल को सर्वसम्मति से संगठन मंत्री, सुनील मिश्रा को कोषाध्यक्ष, शिवप्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी, प्रचार मंत्री लोकेश, नरेंद्र कुमार व शेर बहादुर, संयुक्त महामंत्री के पद पर रमाकांत द्विवेदी, चंचल शाह, शिवमोहन मौर्य व सत्येंद्र यादव को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। ब्लॉक इकाई में उपाध्यक्ष सर्वेश, प्रमोद शुक्ला, राजीव जयंत, सुमन देवी ब्लॉक मंत्री के पद विजय सिंह, विक्रम चौहान, मो. आरिफ, रेखा चौहान के पद पर निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर रितु सोनकर, वंदना पांडेय, जय कुमारी, वर्षा शाहवानी, कामनी ओझा, रामावती, सुमन देवी, विजय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थिति रहे।