राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले अरुन राजभर- विपक्षी दलों के लिए अशुभ संकेत, मिलकर लड़ना होगा

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले अरुन राजभर- विपक्षी दलों के लिए अशुभ संकेत, मिलकर लड़ना होगा

-:विज्ञापन:-

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी को दो साल की सजा मिलने के बाद लोकसभा के संयुक्त सचिव पीसी त्रिपाठी ने उनके संसद सदस्यता खत्म करने का पत्र जारी किया है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की ”विपक्षी दलों के लिए अशुभ संकेत है, मिलकर लड़ना होगा”

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने राहुल की सदस्यता ख़त्म होने पर आगे कहा कि लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की सदस्यता ख़त्म हुई है। सुभासपा लोकतंत्र और संविधान मानने वाली पार्टी है। सुभासपा सूरत कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करती है। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को फंसाने और उनका राजनैतिक भविष्य खत्म करने का कुचक्र कांग्रेस ने रचा था आज उसी फ़ैसले के शिकार श्री राहुल गांधी हुए है।