Raibareli-घर के मलबे के नीचे दबकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

Raibareli-घर के मलबे के नीचे दबकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां-रायबरेली -विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश के चलते, रघुनाथ खेड़ा मजरे रैन में रविवार शाम एक कच्चा मकान भर भरा कर अचानक गिर गया। घर के बरामदे में सो रही वृद्ध महिला सरजू देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल उम्र 70 वर्ष के ऊपर मलवा गिर गया। वृद्धा की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करने के बाद मलबे से बाहर निकाला। वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्ध महिला के अन्य परिजन खेतों में काम करने के लिए गए थे। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राम सजीवन के द्वारा हल्का लेखपाल व उच्च अधिकारियों को दे दी गई