रायबरेली-श्रमिक कर्मचारी महासंघ के काशी प्रान्त से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने वेद प्रकाश पाण्डेय उर्फ रामू

रायबरेली-श्रमिक कर्मचारी महासंघ के काशी प्रान्त से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने वेद प्रकाश पाण्डेय उर्फ रामू

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी की भारतीय श्रमिक कर्मचारी महासंघ के काशी प्रान्त से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने वेद प्रकाश पाण्डेय ( रामू पाण्डेय) को काशी प्रान्त का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। 
       शनिवार को अरखा प्लाई फैक्ट्री के निकट एक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर कनकपुर मजरे कंदरवाँ निवासी वेद प्रकाश पाण्डेय ( रामू पाण्डेय) को भारतीय जनता पार्टी की भारतीय श्रमिक कर्मचारी महासंघ के काशी प्रान्त से क्षेत्रीय अध्यक्ष सुबीर ठाकुर ने नियुक्ति पत्र देकर महासंघ का काशी प्रान्त का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की खबर से ईष्ट मित्र व समर्थकों में हर्ष देखने को मिला है। उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर पूर्व प्रधान कंदरावां श्री शशि सिंह, सुधीर विश्वकर्मा, कमलेश प्रजापति, सुनील श्रीवास, मुन्ना पासी, बृजेश यादव, सुंदर प्रजापति,नरेश पासी, गुंजन तिवारी, पुष्पराज पांडेय, शुभम पाल, अरशद खान आदि लोग मौजूद रहे।