कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली टिकी हुई है।
रचने वाली हैं इतिहास
आतिशी मार्लेना पार्टी का एक पावरफुल चेहरा हैं। साथ ही वह केजरीवाल की भरोसेमंद सहयोगी भी हैं। दिल्ली की नई सीएम बनकर वह इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी। आतिशी ले पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और स्वर्गीय शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी। आइए जानते हैं दिल्ली की नई सीएम के परिवार में कौन कौन है।
आतिशी सिंह फैमिली (Atishi Marlena Singh Family Members In Hindi)
आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली में 8 जून 1981 को हुआ था। उनके माता-पिता का नाम तृप्ता वाही और विजय सिंह है। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके माता पिता ने ही उनके नाम के बीच में मार्लेना जोड़ा था। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे। ऐसे में उन्होंने दोनों नामों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ 'Marlena' जोड़ दिया। लेकिन आतिशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया था, क्योंकि इस नाम से ये भ्रम फैल रहा था कि वह ईसाई हैं और विपक्षी इसको मुद्दा बना रहे थे।
कौन हैं आतिशी के पति (Atishi Marlena Singh Husband)
पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वालीं आतिशी ने प्रवीण सिंह (Praveen Singh) से शादी रचाई है। वह भी पंजाबी परिवार से आते हैं और क्षत्रिय हैं। पेशे से प्रवीण सिंह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। वह कॉर्पोरेट सेक्टर में काम चुके हैं। इसके बाद वह समाज सेवा में उतर गए। प्रवीण कम ही मीडिया के सामने नजर आते हैं।
आतिशी सिंह नेटवर्थ
बात करें अगर आतिशी सिंह के नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनावों में हलफनामे में उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दी थी। इसके अलावा उनके पास पर 39 लाख रुपये की दो एफडी हैं। साथ ही उन्होंने 5 लाख से ज्यादा की इंश्योरेंस पॉलिसी ली है। दिल्ली की नई सीएम के पास कार, ज्वैलरी जैसी अन्य कोई संपत्ति नहीं है।



