रायबरेली-साइकिल सवार दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक गंभीर

रायबरेली-साइकिल सवार दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल साइकिल सवार दंपति शीतलादीन पुत्र रामरतन उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी निर्मला देवी उम्र 60 वर्ष निवासीगण ग्राम कन्नावा थाना बछरावा, जो की साइकिल पर सवार होकर कुंदनगंज जा रहे थे, जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैरहनी गांव के पास प्राथमिक स्कूल के निकट पहुंचे, तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि उन्होंने उस कार का नंबर नोट कर लिया है। और ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची  एम्बुलेंस ने दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात पत्नी निर्मला की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।