रायबरेली- ऊंचाहार विधायक का संकल्प होगा क्षेत्र का विकास,खरौली रोड़ का कार्य सुरू, जनता नें कहा धन्यवाद विधायक जी,,,

रायबरेली- ऊंचाहार विधायक का संकल्प होगा क्षेत्र का विकास,खरौली रोड़ का कार्य सुरू, जनता नें कहा धन्यवाद विधायक जी,,,

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- खरौली संपर्क मार्ग से क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ गांवों की 80 हजार आबादी समेत फतेहपुर जनपद के व्यापारियों का आना-जाना रहता है। मरम्मत के अभाव में सड़क टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक डा. मनोज कुमार पांडेय ने सड़क चौड़ीकरण के साथ मरम्मत कराए जाने का मुद्दा सदन में उठाया था। पीडब्ल्यूडी ने 10 करोड़ की लागत से निर्माण की मंजूरी दी है। शुक्रवार को खरौली गांव के पास निर्माण शुरू हो गया गया है।
       पूरे तीर खरौली गंगा नदी पर पक्का पुल बन जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों के अलावा फतेहपुर जनपद से भी हजारों की संख्या में लोग खोजनपुर स्थित सब्जी मंडी में व्यापार करने आते हैं। करीब एक दशक से मरम्मत के अभाव में यह सड़क टूट कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों समेत व्यवसायी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के गड्ढों में जल भराव होने के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हाे रहे है। यही नहीं सिंगल रोड होने से छोटे बड़े वाहनों को 35 किलोमीटर घूम कर डलमऊ होकर आना जाना पड़ता था। अब सड़क चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम होगा। राजा जितेंद्र बहादुर सिंह अरखा, निगोहां प्रधान आशीष तिवारी, अभिलाष चंद्र कौशल, नारेंद्र शुक्ल, अभिशेष तिवारी, विनय शुक्ल बाबा आदि ने हर्ष जताया है। लोक निर्माण विभाग खंड एक की अवर अभियंता किरन का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया है। बरसात समाप्त होते ही डामरीकरण कराया जाएगा।