रायबरेली - प्रशासन से नाराज ब्यापारी पदयात्रा कर पहुँचेगे लखनऊ

रायबरेली - प्रशासन से नाराज ब्यापारी पदयात्रा कर पहुँचेगे लखनऊ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

हरचंदपुर, रायबरेली- रायबरेली क्षेत्र में  स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के पास अवैध अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों का आक्रोश चरम पर है। हरचंदपुर कस्बे के प्रसिद्ध श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार और प्रांगण के पास अवैध रूप से गुमटियां (दुकानें) रखकर कब्जा किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यह अतिक्रमण मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। स्थानीय राजस्व टीम, जिसमें नायब तहसीलदार सदर और कानूनगो शामिल थे ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि व्यापारी तुरंत कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से समाधान न मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 11 फरवरी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 12 फरवरी को पूरा व्यापार मंडल लखनऊ के लिए पदयात्रा करेगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाएगा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व नहीं मनाएंगे।