रायबरेली-स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

रायबरेली-स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


डलमऊ-रायबरेली-बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान जा रहे युवक को स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। विदित हो कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना निवासी मोहम्मद अकील उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र मोहम्मद जमील जो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा में कपड़े की दुकान करता था। गुरुवार को वह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान जा रहा था, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया। जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने  प्राथमिक परीक्षण के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने बस एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में हाहाकार मच गया। रमजान के महीने में घर का चिराग बुझ जाने से पारिवारिक जन सदमे में है, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।