रायबरेली-कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार हुआ स्टील कारीगर, गंभीर हालत में रेफर

रायबरेली-कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार हुआ स्टील कारीगर, गंभीर हालत में रेफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महाराजगंज रोड पर स्टील रेलिग का कार्य करते समय एक स्टील कारीगर गंभीर रूप से दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल स्टील कारीगर संजू पुत्र रामगोपाल उम्र 40 वर्ष निवासी दुर्गन टोंला नगर पंचायत बछरावां, जो कि मंगलवार की दोपहर स्थानीय कस्बा अंतर्गत महाराजगंज रोड पर सीढ़ी के ऊपर खड़ा होकर एक स्टील की रेलिग बनाने का कार्य कर रहा था, कार्य करते समय उसके द्वारा गैलेंडर मशीन का प्रयोग किया जा रहा था, तभी अचानक गैलेंडर मशीन उसके हाथ से छूट गई और वह मशीन चलतू हालत में उसके कंधे पर जा गिरी, जिससे उसके कंधे पर चोट आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा आनन -फानन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।