तेज रफ्तार का दिखा कहर: अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार का दिखा कहर: अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

-:विज्ञापन:-




फेरी मजदूर की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पत्नी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दीखेड़ा गांव के पास गुरुवार शाम उस समय तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने हाईवे मार्ग किनारे स्थित दुकान में मौजूद दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल रामफल पुत्र कंधई निवासी बल्दीखेड़ा, जिसकी उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उसके स्थानीय गांव में परचून और पंचर की दुकान है। वह अपनी दुकान पर उक्त घटना में दूसरे घायल गिरिजेश कुमार पुत्र पटवारी निवासी अकबरपुर जनपद कानपुर की साइकिल का पंचर बना रहा था। तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उन दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए लखनऊ की तरफ रवाना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उक्त दुकान पर मौजूद दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लेकिन उक्त कार के पीछे जा रहे दूसरे कार सवार ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी, वही स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर फरार कार सवार को टोल प्लाजा पर रोक दिया। फरार कार सवार अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। वही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचनाओं एम्बुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान गिरजेश को मृत घोषित कर दिया है। वहीं रामफल की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक गिरिजेश की पत्नी सुनीता की मानी जाए तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है, उनके पति अपने परिवार के साथ अपने गांव से दूर स्थानीय थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर फेरी लगाकर गुब्बारे बेचने का काम करते थे। जिससे उनका गुजारा चलता था। वहीं उक्त घटना के बाद मृतक की पत्नी और उसके दो जुड़वा बेटे राम और श्याम उम्र 9 वर्ष एवं 1 वर्ष की बेटी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।