रायबरेली - 22 फरवरी को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर: अमोद कंठ

रायबरेली - 22 फरवरी को लगेगा मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर: अमोद कंठ

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आज जिला न्यायालय के मीटिंग सभागार में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अमोद कंठ की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में किया जा रहा है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। सचिव द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायक एव सेवा शिविर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा जनपद में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के कार्यों के सम्बन्ध व नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।