रायबरेली - मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में की शिरकत, सुनी ग्रामीणों की शिकायतें एवं समस्याएं

रायबरेली - मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में की शिरकत, सुनी ग्रामीणों की शिकायतें एवं समस्याएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


सीडीओ ने चौपाल में जनसमूह को जागरुक करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया बल

बछरावां, रायबरेली- शुक्रवार को जनपद की मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने विकास क्षेत्र के अंतर्गत इसिया ग्राम सभा में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर विशेष बल दिया है। उक्त चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित जनसमूह की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाए। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए अनेकों लाभदायक योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ प्रत्येक नागरिक उठा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विकसित जी राम जी ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी योजना, पशुधन योजना, उज्ज्वला योजना सहित दर्जनों योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए मौजूद जनसमूह को जागरूक किया। इसी कड़ी में उन्होंने उक्त चौपाल के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें स्वरोजगार करने के विषय में जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाएं विभिन्न समूहों से जुड़े और उन समूहों के माध्यम से आप अपने स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, जिससे आप दूसरों के ऊपर निर्भर न होकर स्वयं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस मौके पर पशुधन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं खंड विकास अधिकारी बछरावां शिवबहादुर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी इसिया प्रमोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आलोक शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी सुशील यादव सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान इसिया सरवन कुमार सहित संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।