रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोन गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके पश्चात उसके पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक पवन कुमार उर्फ पप्पू नाई निवासी महाबलगंज मजरे सिकंदरपुर, जो की रविवार देर शाम अपनी बहन के यहां रायबरेली शहर में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गया हुआ था। देर रात वह वहां से लौट रहा था, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस में युवक के शव का पंचनामा करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की है। वहीं उक्त युवक की मौत के पश्चात उसके पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है।