रायबरेली-डीएम ने फीता काटकर किया संकुल भवन का लोकार्पण

रायबरेली-डीएम ने फीता काटकर किया संकुल भवन का लोकार्पण

-:विज्ञापन:-




ग्राम प्रधान की मांग पर संकुल भवन परिसर की बाउंड्री वॉल की डीएम ने दी स्वीकृति

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शनिवार को विकासखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में बने संकुल भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। वहां पर जिलाधिकारी ने संकुल भवन का निरीक्षण किया, भवन में बनी कलाकृतियां और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संकुल भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह की जमकर सरहना की। आपको बता दे की राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) की तरफ से क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में संकुल भवन का निर्माण कराया गया है। संकुल भवन निर्माण से क्षेत्र के न्याय पंचायत भर की समूह की महिलाओं को वहां बैठकर अपना काम करने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अधिकारियों से समूह की महिलाओं का सहयोग करने के निर्देश दिए, तो वहीं ग्राम प्रधान की मांग पर जिलाधिकारी ने संकुल भवन परिसर की बाउंड्री वाल की स्वीकृति प्रदान करने की बात कहीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक सतीश चंद्र मिश्रा, डीसी एनआरएलएम सबिता सिंह, बीडीओ महराजगंज वर्षा सिंह, बीडीओ बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संतलाल लोधी सहित अन्य ग्रामीण और अधिकारीगण मौजूद रहे।