रायबरेली-आखिर कौन है लघु सिंचाई विभाग के बाबू असरफ खान? टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का लगा आरोप

रायबरेली-आखिर कौन है लघु सिंचाई विभाग के बाबू असरफ खान? टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का लगा आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लघु सिंचाई विभाग के बाबू असरफ खान पर शिकायत, एसपी से न्याय की गुहार रायबरेली में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवबहादुर ने लघु सिंचाई विभाग में तैनात बाबू असरफ खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार, बाबू असरफ खान ने पाइप सप्लाई का टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि टेंडर दिलाने के नाम पर उससे कई किस्तों में लाखों रुपये अपने निजी बैंक खाते में जमा करवा लिए गए। लंबे समय तक टेंडर न मिलने और टालमटोल करने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
शिवबहादुर ने पूरे मामले से जुड़े बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और न तो टेंडर दिलाया और न ही रकम वापस की।
पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की