रायबरेली-जिला अधिकारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रायबरेली-जिला अधिकारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

-:विज्ञापन:-



रायबरेली। आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, जिलाधिकारी के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी  के  नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र चौधरी प्रवर्तन टीम -2 लखनऊ प्रभारकी संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा महाराजगंज तहसील के थाना बछरावा अंतर्गत संदिग्ध ग्राम मदन तूसी,उफरापुर एवं कंजहा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं  200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं  04 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।