रायबरेली-घायल अवस्था में पड़े दो युवकों को राहगीरों में पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

रायबरेली-घायल अवस्था में पड़े दो युवकों को राहगीरों में पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े हुए दो युवकों को राहगीरों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया है। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विदित हो कि शनिवार रात्रि 11:00 बजे के आसपास बांदा बहराइच मार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट शारदा नहर के पास बाइक सवार दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरो की नजर उन घायल युवकों पर पड़ी, जिन्हें निजी वाहन से ही इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जानकारी प्राप्त हुई है कि घायल दोनों युवकों की पहचान रवि पुत्र कैलाश एवं धर्मेंद्र पुत्र कैलाश दोनों युवक चिंता का पुरवा थाना मऊ जनपद अमेठी निवासी के रूप में हुई है। जिनमे प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को होश आने पर जानकारी दी गई है कि दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए महाराजगंज थाना क्षेत्र के सलेथू गांव जा रहे थे। वह शारदा नहर के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।