रायबरेली;संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान के घर में बुजुर्ग की मौत

रायबरेली;संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान के घर में बुजुर्ग की मौत

-:विज्ञापन:-




बेटे और बहू ने काटा हंगामा, पुलिस जांच में जुटी 

रिपोर्ट:-अभय सिंह


चंदापुर रायबरेली। मामला थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव का है जहाँ ग्राम प्रधान के यहां कई वर्षों से रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। मौत की सूचना पर बेटे और बहू ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक बुजुर्ग पूरे डीह गांव निवासी शिवनारायन यादव उम्र 75 वर्ष करीब पांच वर्षों से ग्राम प्रधान अमर द्विवेदी के यहां रहते हैं। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उनके बड़े बेटे जंग बहादुर बहू शिव दुलारी ने प्रधान के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। बहू शिव दुलारी ने ग्राम प्रधान को आरोपित करते हुए उसके ससुर की मौत की जांच कराने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।