रायबरेली-पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, चालक गंभीर घायल, टला बड़ा हादसा

रायबरेली-पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, चालक गंभीर घायल, टला बड़ा हादसा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


गदागंज रायबरेली। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जब ऊंचाहार -डलमऊ मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पिकअप संख्या UP 77 T 5198 गदागंज से मतीनगंज की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन लल्ली की चक्की के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ग्राम मलकनपुर मजरे कजियाना निवासी चालक तौफीक उर्फ पप्पू (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊंचाहार ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।