मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसान को किया सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा ताता

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसान को किया सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा ताता

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत हसवा ग्राम सभा के निवासी किसान कृपा शंकर शुक्ला को कृषि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि बीते शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्रालय के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश रविंद्र कुमार एवं प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश अपर्णा यू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्री शुक्ला को एफपीओ डायरेक्टर सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री शुक्ल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन उन्हें बधाई, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित कर रहे हैं। विदित हो कि श्री शुक्ल जनवरी 2023 में शुक्ला कृषिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से अपने क्षेत्र के किसानों को जागरुक करते हुए कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके कारण आज उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्राप्त हुआ है।