घायल अवस्था में शराब के ठेके के पास मिला अधेड, पहुंचाया गया अस्पताल

घायल अवस्था में शराब के ठेके के पास मिला अधेड, पहुंचाया गया अस्पताल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजामऊ गांव में बुधवार के देर शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास शराब के ठेके के पास नशे में धुत घायल अवस्था में एक अधेड़ पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत घायल अधेड़ सुरेश कुमार पुत्र हनुमान उम्र 50 वर्ष निवासी मिहीलाल खेड़ा मजरे इचौली, उक्त गांव में शराब के ठेके के पास नशे की हालत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। तभी आसपास मौजूद लोगों के द्वारा उक्त घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा 112 पुलिस ने उक्त घायल अधेड़ सुरेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचवाया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका उपचार किया गया है। फिलहाल उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल अधेड़ के द्वारा अपने साथ उक्त शराब के ठेके पर हुई मारपीट की घटना की जानकारी दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।