रायबरेली महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ी

रायबरेली महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत बिगड़ी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत कुटी मोहल्ला निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला प्रियंका पत्नी सुनील उम्र 19 वर्ष निवासी कुटी मोहल्ला नगर पंचायत बछरावां ने मंगलवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में किसी बात से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा आनन- फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उक्त महिला का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।