रायबरेली-जनरेटर की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से हुई घायल

रायबरेली-जनरेटर की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से हुई घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबुरिहा खेड़ा मजरे विशुनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास जनरेटर की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवती आरती पुत्री लक्ष्मीकांत उम्र 20 वर्ष निवासी बबुरिहा खेड़ा मजरे विशुनपुर अपने घर में जीने से नीचे उतर रही थी , तभी उसके घर में जीने के बगल में मौजूद चल रहे जनरेटर में उसका दुपट्टा फस गया, जिससे वह जनरेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके पश्चात आनन फानन उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।