रायबरेली संत गाडगे की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

रायबरेली संत गाडगे की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ विराट  कवि सम्मेलन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बे के महाराजगंज रोड पर स्थित बाबा मैरिज लॉन के प्रांगण में संत गाडगे की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बछरावां के नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सतीश सिंह "गुरुजी" एवं एसडी कनौजिया रहे। कार्यक्रम में पधारे कवि सतीश कुमार सिंह, शिवकुमार, अनूप कुशवाहा, कुमार संजय सहित विभिन्न कवियों के द्वारा अपना काव्य पाठ कर कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता एवं कवि जय किशन व कार्यक्रम के आयोजक राजेश कन्नौजिया, संरक्षक राम मनोहर दिवाकर एवं आयोजक मंडल के विभिन्न सदस्य गणों ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम को चार चांद लगाने पहुंचे सभी कविगणों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेट का सम्मान किया। साथ ही साथ कार्यक्रम आयोजन मंडल के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अन्य गणमान्य जनों का भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आम जनमानस ने मौजूद कवियों की कविताओं पर ताली बजाकर उन्हें प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रसों पर आधारित कविताओं का काव्य पाठ किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन, प्रबुद्ध जन व आम जनमानस मौजूद रहा।