रायबरेली-रेलवे क्रासिंग पर धू धू कर जली चलती कार, कोई हताहत नहीं

रायबरेली-रेलवे क्रासिंग पर धू धू कर जली चलती कार, कोई हताहत नहीं

-:विज्ञापन:-



लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग पर चलती हुई कार में आग लग गईं। कार सवार लोगो ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार से उठता धुआँ व आग देख लोगो का मजमा लग गया।आग लगने से कार आग की लपटों में बदल गई। आग लगने से आस-पास अफरा- तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को  सूचना दी। दमकल की टीम ने घण्टो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कोई बड़ा जनहानि होने की खबर नहीं मिली है।घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और तकनीकी टीम जांच कर रही है। इस आगजनी के चलते थोड़ी देर के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात प्रभावित रहा है।