रायबरेली-रोजा रखकर निकली मुनतरीन ने हिन्दू युवक से शादी करके गंगा जल से तोड़ा व्रत

रायबरेली-रोजा रखकर निकली मुनतरीन ने हिन्दू युवक से शादी करके गंगा जल से तोड़ा व्रत

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अलग ही शादी का मामला सामने आया है। मुरादाबाद की एक मुस्लिम लड़की मुनतरीन रोजा रखकर घर से निकली। इसके बाद मुस्कान बनकर अपने प्रेमी अजय के साथ सात फेरे लेने के बाद गंगाजल पीकर रोजा तोड़ा। शादी रचाने के बाद मुनतरीन से बनी मुस्कान पति अजय को लेकर पुलिस कप्तान के समक्ष पेश हुई और अपने परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। SSP द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव सनाई में रहने वाली मुस्लिम लड़की मुनतरीन का कुछ दूरी पर रहने वाले हिंदू लड़के अजय के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन लड़का हिंदू होने की वजह से मुनतरीन के परिवार वाले सहमत नहीं थे इसलिए मुनतरीन पर बंदिशें लगा दी थीं। शुक्रवार को रोजे में ही मुनतरीन अजय के साथ चली गई। दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।