रायबरेली-मारपीट की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-मारपीट की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




भदोखर रायबरेली। दिनांक 8 फरवरी 2026 को समय करीब 9:30 बजे रात्रि थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत प्रिया ढाबा ग्राम झकरासी के पास दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर वाद विवाद एवं मारपीट हुई थी। जिस संबंध में वादी आदर्श सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम झकरासी थाना भदोखर जनपद रायबरेली से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मुकदमा अपराध संख्या 49/2026 धारा 191(2), 191(3), 190/118(1) 352/351(3)/ 110 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या से संबंधित अभियुक्त प्रदीप चौरसिया पुत्र देशराज चौरसिया निवासी ग्राम निधान मजरे खरौली थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक कपिल मलिक, मुख्य आरक्षी राज बहादुर, आरक्षी विनीत भाटी की महती भूमिका रही।