सत्तार बाबा के निधन पर चिकित्सको ने शोकसभा का आयोजन कर दी श्रद्धाजलि

सत्तार बाबा के निधन पर चिकित्सको ने शोकसभा का आयोजन कर दी श्रद्धाजलि

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

लालगंज रायबरेली। लगभग 50 वर्षों तक क्षेत्र के मरीजो की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले नगर के प्रसिद्ध वैद हाजी सूफी बाबा अब्दुल सत्तार के निधन पर नगर के संभ्रात लोगो के साथ आमजनमानस ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। कस्बे के रूद्रा होटल में इंटेलेक्चुअल ऑब्जेक्टिव समिति के तत्वाधान में हाजी सूफी बाबा अब्दुल सत्तार की याद मेे शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धांजलि देने के लिए उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, समेत कई जिलों के होम्योपैथिक के चिकित्सक आयोजन में शामिल हुए और हाजी अब्दुल सत्तार  बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभा को संबोधत करते हुए इस डाॅ. राजीव सिंह सचिव ने कहा कि हाजी अब्दुल सत्तार बाबा की जन सेवा और सभी धर्म जाति गरीब, अमीर सभी की  परेशानियों में हमेशा दिन हो चाहे रात पूरी तन्मयता से लोगों  की समस्याओं का शानदार तरीके से निराकरण करते रहे हर पल उपलब्ध रहे। जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा ही करके गए हैं। अचानक से इस संसार रूपी दुनिया से विदा हो गए लेकिन सदियों तक निस्वार्थ भाव से जन मानस के दिलों में जिंदा रहेंगे। डॉ. सुनील त्रिवेदी ने कहा कि जैसी तपस्या मानव सेवा बाबा हाजी अब्दुल सत्तार ने की है वह इस आधुनिक युग में उनकी मिसाल मिलना मुश्किल है। उनकी कमी को भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है आज हमने संगठन के संरक्षक के रूप में उनका जो सानिध्य मिला है। उसको आजीवन याद करते रहेंगे बाबा जी का जो अनुभव और तजुर्बा रहा है वह गॉड गिफ्ट रहा है उनके हाथ लगा देने से ही लोगों के दुख दूर हो जाते थे और लोग राहत पाते थे। आज हम सच्चे रूप से उनकी कमी को शिद्दत के साथ महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्षता डॉ रमेश श्रीवास्तव ने किया और इस अवसर पर डॅा. रफत आलम, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. क्रांति सिंह, डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद करीम, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. अमर शुक्ला, डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. मोहम्मद करीम, डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. अलकाब हसन नजर, डॉ. धीरेन्द्र सिंह समेत अन्य लोगों ने बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कार्यो को नमन किया।