रायबरेली विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता

रायबरेली विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली। विधायक सलोन अशोक कुमार ने सोमवार को मृतक मोहित पटेल के आश्रितों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि और अन्य लाभों के प्रमाण पत्र प्रदान किये।उल्लेखनीय है कि मोहित पटेल पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम गोसाई का पुरवा मजरे ममुनी परगना व तहसील सलोन जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गई थी। मृत्रक अपने परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मृतक के परिवार को शासन द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत 5 लाख रुपये की सहायता धनराशि, आवासीय पट्टा (भूमि 125 वर्ग मीटर), निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत (प्रतिमाह धनराशि रु0-1000), राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत (एकमुश्त आर्थिक सहायता धनराशि रु0-30000), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ का चेक व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत (रु0-2500/प्रतिमाह) का लाभ दिलाए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, उप जिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी सलोन यादुवेन्द्र बहादुर पाल आदि उपस्थित रहें।