रायबरेली-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आमोद कंठ ने लोगों को किया जागरूक

रायबरेली-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आमोद कंठ ने लोगों को किया जागरूक

-:विज्ञापन:-



मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। ब्लॉक में आयोजित एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 22 फरवरी 2026 को एक विशाल 'मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन प्रस्तावित है। इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों (दिव्यांग, महिला, बच्चे, श्रमिक, SC/ST) को सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला और आवास योजना से सीधे जोड़ा जाएगा। सचिव आमोद कंठ ने बताया कि जो लोग वकील का खर्च नहीं उठा सकते, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता पाने की पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। 14 मार्च 2026 को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया जाएगा, जहाँ आपसी समझौते के आधार पर मुकदमों का निपटारा होगा। कार्यक्रम का संचालन लीगल एंड डिफेंस काउंसिल राजकुमार सिंह ने किया। इस दौरान बीडीओ अंजू रानी, पराविधिक स्वयंसेवक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव दुर्गेश कुमार राजेश पवन कुमार श्रीवास्तव मनोज कुमार बैंक बाबू वह क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।