हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला

हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला
हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की फार्च्यूनर पर बरसाए ईंट-पत्थर,CCTV में कैद हुई वारदात

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को निशाना बनाने की कोशिश,दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रायबरेली-राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित ‘दि ग्रांड़ काशा लॉन’ में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया,जब वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की खड़ी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और फरार हो गए।गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा तय था।जानकारी के अनुसार,जनपद रायबरेली के बजरंगनगर निवासी शैलेन्द्र अग्निहोत्री (प्रदेश अध्यक्ष,अखिल भारतीय हिंदू महासभा) सपरिवार शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे।उनकी फार्च्यूनर गाड़ी लॉन के गेट के पास खड़ी थी।इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा और गाड़ी के सामने वाले शीशे पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खड़ी गाड़ी के पास आता है और शीशे पर वार कर भाग निकलता है।प्रदेश अध्यक्ष ने आशंका जताई कि यदि उस समय परिवार के सदस्य वाहन में बैठे होते, तो यह हमला जानलेवा साबित हो सकता था।हमले के बाद आरोपी कथित रूप से कार संख्या यूपी 78 ईवाई 1717 से फरार हुए।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।घटना के बाद से प्रदेश अध्यक्ष और उनका परिवार सहमा हुआ है,जबकि क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।सियासी हलकों में भी इस हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।