रायबरेली - ऊंचाहार:बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा

रायबरेली - ऊंचाहार:बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा
रायबरेली - ऊंचाहार:बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

 ऊंचाहार/रायबरेली- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति की मजबूरी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने उसकी पुश्तैनी जमीन को नुकसान पहुँचाया है। घटना ईंटौरा बुजुर्ग गाँव की है, जहाँ पीड़ित अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने शहर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित राकेश कुमार पांडेय पुत्र विजय बहादुर पांडेय, जो कि पूरे गुरुदीन (मझिगंवा) ईंटौरा बुजुर्ग के निवासी हैं, ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए उन्हें लेकर फतेहपुर गए हुए थे। इसी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने उनके गाटा संख्या 3238 स्थित खेत पर अवैध रूप से कब्जा करने या नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगभग 6 फिट चौड़ा गड्ढा खोद दिया।
पीड़ित की मांग राकेश कुमार ने बताया कि जब वह इलाज कराकर वापस लौटे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर अभी भी खोदी गई मिट्टी और झाड़-पत्तियां बिखरी पड़ी हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन को पूर्व स्थिति में बहाल कराया जाए। पुलिस ने मामले की सूचना प्राप्त कर ली है |