रायबरेली-क्षेत्र में लगातार चोर हो रहे कामयाब, चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस साबित हो रही नाकाम

रायबरेली-क्षेत्र में लगातार चोर हो रहे कामयाब, चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस साबित हो रही नाकाम

-:विज्ञापन:-





डेढ़ महीने का कार्यकाल, एक दर्जन से अधिक चोरियां, भाषाशैली के साथ कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल? 



क्षेत्र में बढ़ती नहीं अपितु दौड़ती चोरी की घटनाओं के बाद भी निश्चित दिख रहे हैं थाना प्रभारी


अज्ञात चोरो के बुलंद हौसले स्थानीय पुलिस पर लगा रहे हैं नाकामयाबी की मोहर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। वर्तमान समय में थाना क्षेत्र के अंदर चोरी की घटनाएं बढ़ती हुई नहीं अपितु दौड़ती हुई नजर आ रही है। क्योंकि स्थानीय थाने की कमान संभाल रहे वर्तमान थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के डेढ़ महीने के कार्यकाल में अज्ञात चोरों ने दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर उनकी असंवैधानिक भाषाशैली के साथ-साथ उनकी पुलिसिया कार्यशैली को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि बीते बुधवार व बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबक्स खेड़ा मजरे जीगो गांव में दो घरों को निशाना बनाते हुए एक घर से नगदी समेत हजारों रुपए के जेवरात पार कर दिये, वही दूसरे घर में घटना को अंजाम देने से पूर्व परिजनों ने एक चोर को मौके पर दबोच लिया। वहीं दूसरा अज्ञात चोर भागने में कामयाब रहा। स्थानीय गांव निवासी पीड़ित सुखलाल की मानी जाए तो उनका कहना है कि वह शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति हैं, और वह अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण में गए हुए थे। इस बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात समेत हजारों रुपए की नगदी पार कर दी। वहीं दूसरे पीड़ित अंजनी ने बताया कि अज्ञात चोर उनके पड़ोसी के जीने, जो पड़ोसी के घर के बाहर मौजूद है, उससे पड़ोसी की छत पर चढ़े और उसके पश्चात उसकी छत पर कूदे, छत पर कूदने की आहट से वह व उसके परिजन जाग गए और मौके पर ही एक चोर को चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया गया। वहीं एक अज्ञात चोर मौके से भागने में कामयाब रहा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि तत्काल उन्होंने उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और एक चोर को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब से वर्तमान थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने स्थानीय थाने की कमान संभाली है, तब से चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी नहीं बल्कि चोरी की घटनाएं दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद करती हुई स्थानीय पुलिस के सुस्त रवैया पर उसकी नाकामी की मोहर लगाती हुई नजर आ रही है, जो कहीं न कहीं स्थानीय थाना प्रभारी की असंवैधानिक भाषाशैली एवं नाकामयाब पुलिसिया कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण पेश कर रही है। और क्षेत्र में चोरी की दर्जनों घटनाएं होने के बाद भी थाना प्रभारी अभी इस प्रकार निश्चित दिखाई दे रहे हैं कि मानो वर्तमान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने उन्हें "जा श्याम कर ले अपनी मर्जी" के रूप में आशीर्वाद के साथ अभयदान दे रखा हो।